सट्टा लगाते हुए एक सटोरी नगदी सहित किया गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी नगदी सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज महोदय श्री राजकुमार के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 435 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 03.04.22 समय 14.35 बजे को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिये को 435/- रुपये व सट्टा पर्ची पेंसिल सहित , सुल्तान डिग्री कालेज के पास सडक पर पेड के नीचे ग्राम अलीपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 51/22 धारा 13 G ACT (सट्टा) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. शौकीन पुत्र फकीरे निवासी ग्राम अलीपुर थाना नयागांव जिला एटा बरामदगी
    1- 435/- रुपये व गत्ता, सट्टा पर्ची पर्ची पेंसिल। गिरफ्तार करने वाली टीम
    1- उ0नि0 सुबोध कुमार
    2- कां0 1276 श्यामवीर सिंह
    3.पीआऱडी उदयवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks