
आंखों में रोशनी लौटाने को मेडिकल कालेज में हो रहे ऑपरेशन
एटा – वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विभाग में आंखों की रोशनी लौटाने को मोतिया बिन्द के ऑपेरशन हो रहे है। नेत्र विभाग के चिकित्सक डा. सत्यम गुप्ता एवं डा. प्रियंका द्विवेदी ने यह पहल अप्रैल 2021 से शुरू की है। उसके बाद से लगातार बुजुर्गों की आंखों में हुए मोतिया बिन्द के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
नेत्र विभाग के वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. सोहन लाल शर्मा ने बताया कि डा. सत्यम गुप्ता, डा. प्रियंका द्विवेदी के आने से मेडिकल कालेज में मोतिया बिन्द ऑपरेशन के सफल ऑपरेशन किए जा रहे है। अप्रैल 2021 से दोनों नेत्र चिकित्सक मोतिया बिन्द ऑपरेशन कर रहे हैं। दोनों चिकित्सकों ने अब तक लगभग 750 बुजुर्गों की आंखों में हुए मोतिया बिन्द का ऑपरेशन कर रोशनी लौटाने का कार्य किया है। जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के गरीब महिला-पुरुषों के लिए ऑपरेशन कराने में बेहद आसानी हो गई है। अब तक वह मोतिया बिन्द का ऑपरेशन कराने के लिए अलीगढ़, आगरा, मथुरा, वृदांवन के प्राइवेट अस्पताल में यहां जाने को विवश थे। मेडिकल कालेज में नेत्र चिकित्सक आने के बाद से जनपद के लोगों को ऑपरेशन कराने की सुविधा मिल गई है। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मेडिकल कालेज में शनिवार को 6 मोतियाबिंद के मरीजों का आपरेशन होने के बाद विदाई दी गई। विदाई के दौरान डा. प्रियंका द्विवेदी एसआईसीएस विशेषज्ञ, डा प्रवीन कुमार जूनियर रेजीडेंट एवं मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी सोहन लाल शर्मा मौजूद रहे