
पंचायत घर और सामुदायिक शौचालयों की जमीन खरीदेगी ग्राम पंचायतें
एटा – शासनादेश के अनुसारªजनपद की जिन ग्राम पंचायतों में अब तक पंचायत घरों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जमीन के आभाव में नहीं हो सका है। उन ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर से जमीन खरीद कर पंचायतघर एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसका मुख्य कारण है कि जनपद के प्रत्येक पंचायतघर एवं शौचालयों को 100 दिनों के अंदर शुरु किया जाना है।
जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार लखनऊ से प्राप्त आदेशों के अनुसार जनपद की जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जमीन न मिलने के कारण नहीं हो सका है। ऐसी ग्राम पंचायतें स्वयं राज्य वित्त, 15 वे वित्त आदि मदों से ग्राम पंचायत में पंचायत घर एवं सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए जमीन खरीदेगी। जमीन खरीदने के साथ पंचायत घर एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के साथ उनको 100 दिनों के अंदर ही शुरू भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के आठों ब्लॉक की 18 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण जमीन न मिलने का कारण नहीं हो सका है। इसके अलावा 17 ग्राम पंचायतों में जगह न मिलने कारण सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका है। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिव को निर्देश दिए गए है कि वह जल्द से जल्द जमीन खरीदने के साथ पंचायतघरों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरु करा दे। जिससे कि 100 दिन के अंदर इन्हे शुरू किया जा सके।