आग से बर्बाद, ऊपर से विभाग ने मांगा हर्जाना

आग से बर्बाद, ऊपर से विभाग ने मांगा हर्जाना

एटा – दुकान अथवा अन्य व्यवसाय क्षेत्र में आग लगने के बाद दमकल को आग बुझाने के लिए बुलाते हो तो उसका हर्जाना देना होगा। जिले में हुई दो घटनाओं को लेकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसमें दोनों ही मामलों में कार्रवाई की जा रही है। नोटिस भी जारी किए गए थे। हालांकि विभाग की मानें तो यह नियम काफी पुराना है। इसके तहत कार्रवाई होती है।

जिले में अब तक दो मामले सामने आए हैं। इनमें इस तरह की कार्रवाई के लिए नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई थी। कुछ माह पहले शहर के कबाड़े के गोदाम में आग लगी थी। इसमें सबकुछ जलकर सामान राख हो गया था। इसमें फायरकर्मी, गाड़ियां पहुंची थी। इस मामले में दमकल विभाग की कार्रवाई जारी है। जिले में एक और मामला घटा था। इसमें बताया जा रहा है कि टॉकीज में आग लगी थी। आग को बुझाने के लिए फायरकर्मी पहुंचे। अग्निशमन कार्यालय से जानकारी की गई। पता चला कि टॉकीज काफी समय से बंद है और वर्तमान में कॉमर्शिलय के दायरे में नहीं है। इससे इसपर हर्जाना की कार्रवाई नहीं हो सकी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks