UP में कई अफसरों की कुर्सी खतरे में, Akhilesh Yadav के संपर्क में आए अफसरों की बन रही है लिस्ट

“UP में कई अफसरों की कुर्सी खतरे में, Akhilesh Yadav के संपर्क में आए अफसरों की बन रही है लिस्ट!”

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 अलग तेवर में नजर आ रही है। एक तरफ माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर की स्पीड तेज है तो वहीं बड़े अफसरों पर कार्रवाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दरअसल, सोनभद्र के डीएम और सात माह के कार्यकाल के बाद निलंबित हुए गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का अतिआत्मविश्वास और अधिकारियों की सलाह को हल्के में लेना, उनके निलंबन की वजह बन गया। जिले के सबसे बड़े अफसरों पर की गयी कार्यवाही से पुरे खेमें में खलबली मच गयी है।अब सभी अफसरों के बीच यह डर बन गया है कि कई जरा सी चूक नौकरी से निलम्बित न करवा दे।

कई और आईपीएस व आईएएस की हो सकती है छुट्टी

वहीं दूसरी तरफ जिले में 25 लाख की लूट के बाद एडीजी, आइजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी को निर्देश दिए, बावजूद इसके पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नजर नहीं आया। जिसके बाद से यह एक्शन लिया गया। अब खबर है कि उत्तरप्रदेश में अब बारी उन IAS और IPS अफसरों की है, जो चुनाव के दौरान बदलती सरकार के अंदेशे में समाजवादी के खेमे से कनेक्शन साधने लगे थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में कुछ और आईपीएस व आईएएस की छुट्टी की जा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks