
पालिका ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक की टैक्स वसूली
एटा – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिन गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में गृह एवं जलकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। लोग पैनल्टी से बचने के लिए बडी संख्या में कर जमा करने पहुंचे। जिससे पालिका में भीड़ लगी रही। वही लक्ष्य से अधिक टैक्स वसूली होने पर पालिका अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान बनी रही।
गुरुवार को नगर पालिका टैक्स अनुभाग में गृह एवं जलकर जमा करने वालों की दिनभर भीड़ बनी रही। इसके चलते कर अधिकारी एवं टीसी भवन स्वामियों से टैक्स जमा करने में जुटे रहे। वहीं नगर पालिका कर अधीक्षक मुन्नालाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में नगर पालिका एटा को गृह एवं जलकर के साथ कर करेत्तर वसूली का दो करोड 70 का लक्ष्य दिया गया। इसके सापेक्ष 31 मार्च तक नगर पालिका ने कुल दो करोड 85 लाख रुपये का टैक्स वसूला है। इसके साथ ही 31 मार्च को चार लाख रुपये की टैक्स वूसली की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के 700 बडे बकाएदारों को डिमांड नोटिस भेजे गए थे। जिसमें से 50% भवन स्वामियों ने हाउस एवं वॉटर टैक्स जमा किया है। बाकी बचे 50फीसदी भवन स्वामियों को एक अप्रैल के बाद आरसी जारी की जाएगी। इसके साथ ही बीस अप्रैल से आरसी पर कार्रवाई भी शुरु कर दी जाएगी।