घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाएंगे डाकिया
एटा – घर-घर जाकर डाकिया अब आधार कार्ड भी बनाएंगे। आधार कार्ड बनाने से लोगों का फायदा होगा साथ ही लोगों को लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। सबसे पहले प्रशिक्षण प्राप्त डाकिया एक साल से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे।

एक साल से पांच साल के बच्चों आधार कार्ड बनाने के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से योजना चलाई गई। योजना के तहत ग्रामीण अंचल में डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनवाएंगे। निर्धारित फीस पर डाकिया घर पहुंचकर आधार कार्ड बनाएंगे। बता दें कि स्कूल में दाखिला से लेकर किसी न किसी काम को लेकर बच्चों के भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती रहती है। इस योजना से काफी फायदा मिलेगा।
आधार कार्ड बनाने को लेकर डाकियाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। एक साल से पांच साल के बच्चों को गांव-गांव जाकर डाकिया आधार कार्ड बनाएंगे। योजना से ग्रामीण अंचल के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। बच्चों को लेकर लंबी-लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
एनके दुबे, मुख्य डाक अधीक्षक डाकघर एटा।
जिले में इन गांव में बनेंगे आधार कार्ड
डाकघर से मिली जानकारी के अनुसार बीओ ककोरा, भराभौडेला,दतौली, मेहनीसोरा, पिदौरा, मकसूदपुर, गनेशपुर, गहेतू, मगरौली, रूपधनी, गढियाशीलम, विजौरी, कवार, हिरौंदी, जिटौली, पिलुआ, सौंगरा, मैंदूपुरा, तरगवां, मलावन, पुरावं, सिमराऊ, भदवास, छोटी निधौली, अहमदाबाद, मोहनपुरा, फगनौल, रारपट्टी, निधौलीकलां, कंतोरा, बावसा, नगला गजपत, त्रिलोकपुर, मुईद्दीनपुर, गहराना, दहेलिया पूठ, बागवाला, सोंहार, कारनखेरा, सेनाकलां, बसुंधरा, जोगामई कलां, पिवारी बीओ बनाएंगे।
कासगंज में इन गांव के डाकिया बनाएंगे आधार कार्ड
बाजनगर, ढोलना, दरियावगंज, सुजराई, नगला भीमसेन, खैरपुर, नबावगंज, श्यौराई, गंगागढ़, बदरिया, भैंसराई, नदरई, पिलुखनी, महमूदपुर पुख्ता, थारा चितारा, सिंगपुर, कछैला, जागपुरा सहित 38 गांव के बीओ बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे।