
नगर पालिका ने हैरिटेज मार्केट की सूची में तीन बाजार किए शामिल
एटा। शासन द्वारा जिले के हैरिटेज मार्केट की सूची नगर पालिका से मांगी गई थी, जिसमें नगर पालिका ने शहर के तीन मार्केट के नाम शासन को भेजे हैं। इस मार्केट में व्यवसाय करने वाले फड़ विक्रेताओं को राहत दी जाएगी।
नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने शनिवार को बताया कि शासन द्वारा नगर पालिका से शहर के हैरिटेज मार्केट की सूची मांगी थी जिसमें उन बाजारों को शामिल किया जाना था जो पिछले पचास साल से लग रहे हैं।
पालिका के ईओ ने शहर के घंटाघर, मेहता पार्क और कचहरी रोड पर लगने वाले बाजार के नाम हैरिटेज में शामिल किए हैं। जिनकी सूची बनाकर शासन को भेज दिए हैं। ईओ ने बताया कि हैरिटेज मार्केट में व्यवसाय करने वाले फड़ विक्रेता जो अपनी ठकेल लगाते हैं, उन्हें ऋण देने में सहूलियत दी जाएगी। साथ ही फड़ पर बैठने के लिए उचित जगह प्रदान करने का प्रावधान है।