प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला

एटा, विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला उ.प्र.के मुख्यमंत्री जी ने पहले एक आदेश किया था कि सभी प्रशासनिक अधिकारी अपना सीयूजी मोबाइल नंबर उठायेंगे लेकिन जनपद में मुख्यमंत्री के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।जिले मे बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को छोड़कर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अपना सीयूजी मोबाइल नहीं उठाते अगर एक आद बार उठता भी है तो अधीनस्थ उठाकर कह देते हैं साहब अभी बिजी हैं मैसेज नोट करा दीजिए बस फिर बह मैसेज नोट ही बना रहता है।उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती।
श्री चौहान ने कहां कि हमारे विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सूचना दी कि हम लोगो ने गौवंशो की समस्या को लेकर फोन किये तो जिले के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का फोन नहीं उठा तो फिर मैंने भी फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठे इससे यह बात स्पष्ट होती है कि अधिकारीयो पर कोई फर्क नहीं पड़ता इसलिए आज तक गौवंश सड़कों पर है।
अतः मै शासन से मांग करता हूं कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिये जाते कि तत्काल फोन उठाया जाये अन्यथा कि स्थिति में शासन स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks