करंट से बिजली मिस्त्री की जान गई

करंट से बिजली मिस्त्री की जान गई
एटा – करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना जैथरा के गांव विजौरी निवासी विनय कुमार (35) बुधवार शाम को आवास विकास कालोनी में बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे थे। कार्य करते समय मिस्त्री को करंट लग गया। करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़े। साथी लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया।

ट्रैक्टर की कपलिग टूटने से मासूम की मौत

ट्रैक्टर की कपलिग टूटने से मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले की जानकारी कर रही है। थाना नयागांव के गांव मंगदपुर निवासी शिवन्या पुत्री मोहित ट्रैक्टर की कपलिग पर बैठी हुई थी। अचानक कपलिग टूट गई। मासूम उसमें दब गई। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर एसओ नयागांव भी पहुंचे। मामले की जानकारी कर रहे है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks