सपा के शिकायती पत्र पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

सपा के शिकायती पत्र पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
एटा – सपा के प्रमुख नेताओं की ओर से लखनऊ में निर्वाचन आयोग में हुई शिकायत के बाद जिला प्रशासन से जवाब मांगा गया है। आयोग के पत्र के बाद जवाब भेज दिया गया है। वहीं तथ्य भेजे गए है जो नामांकन पत्र में गलत थे।
दो दिन पहले निर्वाचन आयोग ने सपा का शिकायती पत्र एटा भेजा था। इसमें सपा की ओर से लगाए गए आरोपों पर जवाब देने के लिए कहा गया था। इस पत्र पर रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सपा प्रत्याशियों के पर्चों में क्या कमी थी। नामांकन के पहले दिन जो शपथपत्र दिया था उसमें तो सीधे-सीधे विधानसभा चुनाव के प्रारूप पर नामांकन पत्र भरकर दे दिया था।
सपा के दूसरे शपथ पत्र में भी थी गलती

सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव की ओर से सोमवार और मंगलवार को जो नामांकन पत्र दिए गए उसमें भी भारी कमी थी। शपथपत्र पर आपराधिक इतिहास के बारे में भी ब्योरा नहीं दिया गया था। शपथपत्र कहां बना था उसका स्थान और तारीख भी नहीं लिखी थी। ऐसे में अगर समय रहते भी सपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल कर दिए जाते तो भी नामांकन पत्र खारिज होने की पूरी संभावना थी। लगातार शपथपत्र में हुई गलतियों को लेकर जनपद में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
आज नाम वापसी के बाद मिल जाएंगे प्रमाणपत्र
गुरुवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद भाजपा के दोनों प्रत्याशियों आशीष यादव और ओमप्रकाश सिंह को निर्विरोध एमएलसी घोषित कर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया जाएगा।

चुनाव आयोग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई थी। वह रिपोर्ट तत्काल भेज दी गई है। – आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks