महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुर भी मौका देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करता है
एटा – जिले के जैथरा थाने में एक महिला ने अपने पति सहित तीन ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा में उसकी शादी 15 मई 2021 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई, जब पति भी अपने घरवालों की पक्ष में खड़ा हो गया और दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा।
विवाहिता का आरोप है कि दहेज में 5 लाख रुपये मांग को लेकर उसे मायके वालों पर दबाव बनाने के लिए कहा गया। जब विवाहिता ने कहा कि मायके वाले इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते हैं तो पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने शिकायत की तो गालीगलौज देकर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले की जानकारी देते हुए जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
वहीं मिरहची थाने में महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने मारहरा थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी चार ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ससुरालीजन मायके छोड़ गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks