ईशन नदी बचाओ अभियान एवं एटा रेल विस्तार को लेकर कल सुबह 10:00 बजे धरना

ईशन नदी बचाओ अभियान एवं एटा रेल विस्तार को लेकर कल सुबह 10:00 बजे धरना स्थल पर एकत्रित होकर 11:00 बजे जिलाधिकारी एटा को मांग पत्र सौंपेंगे आप सभी का स्वागत है।

एटा।आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कल दिनांक 25.03.2022 को प्रातः 10:00 बजे एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होंगे जिसमें ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत इस नदी को समतल भूमि से मानक के अनुरूप खुदाई सहित नदी के बीच में कच्चे उचित गड्ढे बनाकर वाटर लेवल रिचार्ज कराने हेतु नदी से 01 किलोमीटर दाएं एवं बाएं के सभी पानी निकास नाले एवं तालाबों की खुदाई का जिम्मेदारी आम जनता के सहयोग से किसान, मजदूर मिल कर लेंगे तथा एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार हेतु अग्रिम आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे सभी सम्मानित किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओ, बुद्धिजीवियों, पत्रकार साथियों से अनुरोध है कल समय से पहुंचकर 11:00 बजे जिला अधिकारी एटा को ज्ञापन दिलवाने का कष्ट करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks