प्रारम्भ  हुई बोर्ड परीक्षाएं,परीक्षार्थियों में उत्साह

प्रारम्भ  हुई बोर्ड परीक्षाएं,परीक्षार्थियों में उत्साह


सिढ़पुरा ( कासगंज  )उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई, दोपहिया वाहनों द्वारा सड़कों पर परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या में आवाजाही शुरू हो गई,पहला पेपर होने के कारण परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुँच गये, श्री गांधी इंटर कॉलेज फतेहपुर के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लग गई सर्च दल पूरी तरह से बच्चों से तलाशी ले रहा था कोरोना काल के बाद यह उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा पहली बार आयोजित की गयी जिसमें हाई स्कूल के बच्चों का हिंदी का पेपर आयोजित हुआ जिसमें कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए बच्चों में एक अजीब सा उत्साह देखने को मिला तो वहीं कुछ बच्चों में परीक्षा का डर साफ दिखाई दे रहा था, इस परीक्षा केंद्र पर श्री प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरिया पट्टी विकास खंड सिढ़पुरा से काजल एवं ज्योति सहित कुल बारह परीक्षार्थी शामिल हुए !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks