साइकिल सवार छात्रा को बस ने मारी टक्कर, मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

साइकिल सवार छात्रा को बस ने मारी टक्कर, मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गभाना हाईवे के पहावटी मोड़ पर कालेज पढ़ने आ रही साइकिल सवार छात्राओं को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा का शव कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद छात्रा के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। चंडौस क्षेत्र के गांव किन्हुआ निवासी किसान प्रेमशंकर शर्मा की 17 वर्षीय बेटी राधा शर्मा कस्बा में कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह अपने गांव की ही खुशबू शर्मा, शिवानी, भावना शर्मा के साथ अलग-अलग साइकिल से पढ़ने के लिए कालेज आ रही थी। जैसे ही वह हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही लोनी डिपो की रोडवेज बस ने राधा व खुशबू की साइकिलों में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राधा उछलकर बस के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि खुशबू गिरकर मामूली रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल हुई राधा को टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया । जहां डाक्टरों ने छात्रा राधा को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन के अनुसार छात्रा राधा एक भाई व तीन बहनों के बीच दूसरे नंबर की थी। उधर पुलिस ने बस का पीछा करते हुए उसे एस्सार पेट्रोल पंप कटरा मोड़ के पास पकड़ लिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks