भंडारे में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, एक की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

भंडारे में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, एक की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना खैर इलाके के गांव किलपुर में एक मंदिर पर चल रहे विशाल भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड में अचानक हमला कर दिया। भंडारे में आसपास के कई गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इस हमले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए हैं। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोगों ने खेतों में दौड़ कर खुद को बमुश्किल बचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कीलपुर स्थित रामशरण आश्रम में पीतनंद महाराज का स्वर्गवास हो गया था। जिनका 27वां के उपलक्ष में एक विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा था। जिसमें आसपास के कई गांव की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से काफी तादात में मधुमक्खियों का झुंड आया और भंडारे में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से भंडारे के दौरान भगदड़ मच गई। लोगों ने खेतों में छुप-छुप कर बमुश्किल खुद को सुरक्षित किया। लेकिन मधुमक्खियों के हमले में हरि सिंह नाम के बुजुर्ग समेत दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। लेकिन हरि सिंह अधिक घायल होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में मातम भरा सन्नाटा पसरा पड़ा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks