मथुरा-बरेली हाईवे में किसानों को 76 करोड़ का मुआवजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मथुरा-बरेली हाईवे में किसानों को 76 करोड़ का मुआवजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास समेत सात गांव के किसानों की 54.861 हेक्टेयर जमीन जाएगी, मथुरा-बरेली हाईवे के लिए अलीगढ़ में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। अलीगढ़ के इगलास तहसील के सात गांवों के किसानों की जमीन फोरलेन में जाएगी। विशेष भूमि अध्यिापित विभाग की ओर से सर्वे किया गया। सात गांव के सैकड़ों किसानों को 76 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे की दर तय की गई है। मुआवजा देने की अब अंतिम प्रक्रिया प्रशासन की ओर से की जा रही है।उप्र सरकार ने मथुरा-बरेली हाईवे के निर्माण को स्वीकृति दी है। 250 किलोमीटर हाईवे अलीगढ़ के इगलास तहसील व हाथरस से होककर गुजरेगा। आठ हजार करोड़ रुपये से बनने वाले फोरलेन का शिलान्यास हो चुका है। इगलास के साथनी, नाया, जवाहर, तोरी, मणिपुर, पिलखनिया व एक अन्य गांव से फोरलेन होकर गुजरेगा। सातों गांव में 54.861 हेक्टेयर जमीन फोरलेन में जाएगी। फोरलेन में जाने वाली जमीन का सर्वे का काम पूरा हो चुका है। किसानों की कुल संख्या अभी तय नहीं की गई है। किसानों की संख्या मुआवजा आवंटन से पहले तय की जाएगी। फिलहाल 54.861 हेक्टेयर जमीन के लिए 76 करोड़ रुपये मुआवजे की दर तय की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks