जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विद्यार्थियों को पढ़ाया ; मौलिक अधिकारों और साइबर सुरक्षा का पाठ


बरेली। विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आपातकालीन स्थिति में कानूनी मदद का रास्ता दिखाने के उद्देश्य से बुधवार को इज्जतनगर क्षेत्र के नगरिया परीक्षित स्थित कुंवर रणजीत सिंह इंटर कॉलेज में ‘संविधान संवाद अभियान’ के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून की बारीकियों और सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जया प्रियदर्शनी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अधिकारों की जानकारी होना हर नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर न्याय मिल सके।


कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संकट के समय तुरंत सहायता पाने के लिए प्रमुख टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल वीरेंद्र कुमार, पराविधिक स्वयंसेवक सतेंद्र वर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, नोडल अध्यापक रमेश चन्द्र सहित अन्य शिक्षकगण व लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
छात्रों को बताए गए ये 4 सुरक्षा कवच (हेल्पलाइन नंबर)
15100: नालसा (NALSA) निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन (बच्चों की सुरक्षा और मदद के लिए)
1090: वूमेन पावर लाइन (महिला सुरक्षा हेल्पलाइन)
1930: साइबर क्राइम हेल्पलाइन (ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए)

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks