
हॉकरों के पास सिलेंडर में 3.5 किलो कम मिली गैस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खाद आपूर्ति विभाग द्वारा बुधवार को दो हॉकरों पर कार्रवाई की गई। दोनों ही हॉकर जिस गैस सिलेंडर को डिलीवर करने जा रेह थे उसमें 3.5 किलो गैस कम पाई गई। मामले में बाट माप अधिकारी ने एएमयू गैस एजेंसी के हॉकर इमाउद्दीन व शेखर पर विधिक कार्यवाही की है। घटनाक्रम के अनुसार एएमयू गैस एजेंसी के हॉकर इमाउद्दीन व शेखर एक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर डिलीवरी करने जा रहे थे। इसी दौरान बाट माप अधिकारी मनोज कुमार ने छापेमार कार्रवाई की। उन्होंने दोनों हाकरों को रोक गैस सिलेंडर की तोल कराई, जिसमें 3.5 किलो गैस कम पाई गई। दोनों हॉकर के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 18/36(2) के अधीन वाद अभियोजित कर विधिक कार्रवाई की गई है। उक्त गैस एजेंसी के संचालकों को भी नोटिस जारी कर उनके खिलाफ भी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।