
पेट्रोल, डीजल संग रसोई गैस पर महंगाई से बढ़ी मुश्किलें,
एटा- पेट्रोल और डीजल के साथ ही रसोई गैस सिलिंडर पर भी मूल्य वृद्धि की गई है। इससे हर वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,पेट्रोल-डीजल पर 81 पैसे तो घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसके दाम 929 से बढ़कर 979 हो गए हैं,पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह तीन तरफा मार है। सबसे अधिक मूल्य वृद्धि घरेलू गैस सिलिंडर पर की गई है, जिसे लेकर महिलाएं नाखुश हैं,उनका कहना है कि एक साथ 50 रुपये की वृद्धि बहुत ज्यादा है। पहले से ही सिलिंडर कम महंगा नहीं था। ऊपर से सरकार अब कोई सब्सिडी भी नहीं देती है। ऐसे में गरीब ही नहीं, मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी गैस चूल्हा जलाना मुश्किल होता जा रहा है। एक पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रशांत सिंह ने बताया कि मूल्य वृद्धि के बाद अब पेट्रोल बढ़कर 96.20 रुपये और डीजल 87.71 रुपये हो गया है।