ट्रेक्टर लुटेरे चार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

गाज़ियाबाद थाना भोजपुर पुलिस द्वारा ट्रेक्टर लुटेरे चार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो अपराधी घायल व दो अन्य गिरफ्तार किए गए जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र एवं लूटा गया ट्रेक्टर मय कम्प्यूटराईज माझा बरामद किया गया भोजपुर पुलिस द्वारा भटजन रोड के किनारे बाग में पुलिस एवं अपराधियों में हुई मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त मारुफ पुत्र कलुआ उर्फ इरफान नि0 खिवाई थाना सरुरपुर मेरठ व इमरान पुत्र नूर मौहम्मद नि0 ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद को बाद पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार / घायल किया है तथा अन्य दो अभियुक्त अफजाल पुत्र नूर मौहम्मद नि0 ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गा0बाद व शहजाद पुत्र सलीम नि0 ग्राम खिवाई थाना सरुरपुर जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो ने बताया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना जानी क्षेत्र से इस महेन्द्रा ट्रेक्टर को लूटा था । गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध लूट व चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत हैं और अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks