जल अभिषेक अभियान में जिला जल संसद का आयोजन 04 अप्रैल को

जल अभिषेक अभियान में जिला जल संसद का आयोजन 04 अप्रैल को
जल अभिषेक अभियान अंतर्गत विगत वर्षो की भांति जल संग्रहण और भूजल संवर्धन कार्यो का क्रियान्वयन शासकीय योजनाओ के अभिषरण जनसहभागिता को प्रोत्साहित कर जल संरक्षण गतिविधियो का क्रियान्वयन किया जाता है। जिसमें निम्न अव्ययो को समाहित करते हुये ग्रामीण क्षेत्रो में पानी की कमी और इसके संरक्षण के प्रति जागृत करने तथा सामाजिक जुडाव, जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना, नवीन जल संग्रहण और भू जल सम्वर्धन कार्यो की प्लानिंग और क्रियान्वयन, पुष्कर धरोहर सम्वृद्धि अभियान अन्तर्गत जल संग्रह संरचनाओ का जीर्णोद्धार, नलजल योजनाओ का क्रियान्वयन, नवीन पुनर्जीवन एवं कृषको के खेतो पर जल संग्रहण के कार्य क्रियान्वयन किया जाना है।
जल अभिषेक अभियान वर्ष 2022-23 रीवा जिले मे प्रारम्भ किया जा रहा है जिसमें श्री मनोज पुष्प आई.ए.एस. कलेक्टर रीवा के निर्देशानुसार 04 अप्रैल 2022 को जिला जल संसद का आयोजन किया जाना है। जिसमें माननीय प्रभारी मंत्री जी अथवा माननीय संसद महोदय अथवा माननीय विधायक महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किये जाने की निर्देश हैं। जिसमें जिला, जनपद पंचायतो के पदाधिकारी गण, उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान, संस्थाओ के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागो के अधिकारी एवं जल संरक्षण व संवर्धन में रूचि रखने वाले नागरिको, स्वयं सेवी, अशासकीय संस्थाओ के प्रतिनिधि तथा मीडिया प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाना है। जिसमें जल अभिषेक अभियान के कार्यो की रणनीति अभिषरित योजनाओ का निर्धारण सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले ग्राम पंचायतो/व्यक्तियो का सम्मान, जल संरक्षण शपथ अदि का आयोजन किया जावेगा।
????31 मार्च 2022 को जनपद स्तर पर जनपद जल सम्मेलन का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक जी की अध्यक्षता में किया जावेगा। जिसमें जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतो के पदाधिकारी अन्य पूर्ववत रहेंगे।
???? इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर में 30 मार्च 2022 को प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल यात्रा आयोजन के निर्देश श्री स्वप्निल वानखडे आई.ए.एस. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा निर्देशित किया गया है कि संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। जल यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण जनो को जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यो से परिचित कराते हुये जनसहभागिता को प्रेरित करना। जल यात्रा में स्थानीय नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि शासकीय विभागो के कर्मचारी अधिकारी एवं अशासकीय संस्थाओ के प्रतिनिधियो को आमंत्रित किया जायेगा। यात्रा दौरान गांव में कम से कम एक वृहद स्वरूप के जल संरक्षण व भू जल संवर्धन के कार्य प्रारम्भ किये जायेंगे साथ ही पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण संरचनाओ के जीर्णोद्धार अथवा नवीनीकरण के कार्य प्रारम्भ किये जायेंगे। जल अभिषेक अभियान अन्तर्गत प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर महोदय रीवा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत रीवा द्वारा उक्त कार्यो के निर्धारण हेतु 05 अप्रैल 2022 तक अवधि निर्धारित की है, ड्राईग डिजाइन व प्राक्कलन 07 अप्रैल 2022 तक, कार्यो की स्वीकृति 09 अप्रैल 2022 तक एवं कार्य प्रारम्भ 10 अप्रैल 2022 तक किये जाने की समय-सीमा निर्धारित की गयी है।
▪️पुरानी जल संग्रह संरचनाओ के जीर्णोद्धार अथवा नवीनीकरण हेतु वित्तीय नियोजन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, 15 वे वित्त, कार्पोरेट सोशल रिसपान्सवेल्टी (सीएसआर), संसद/विधायक निधि से अभिशरण किया जा सकेगा।
▪️जल जीवन मिशन अन्तर्गत नल-जल योजनाये भू-जल स्रोत पर आधारित है उन ग्रामों में वाटर शेड को चिन्हित करते हुये भू जल संवर्धन के कार्य किये जायेंगे। इसी प्रकार नदी पुनर्जीवन के कार्य, कृषको को चिन्हित कर उनके स्वयं के वित्तीय स्रोतो से जल संरक्षण के कार्य किया जाना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks