
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.03.2022 को वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सेथरी थाना मलावन जनपद एटा संबंधित एसटी नंबर 91/16 राज्य बनाम सुनील धारा 25/ 27 आर्म्स एक्ट अपराध संख्या 308/15 तारीख पेशी 28.3 2022 को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।