यूनीफार्म, बैग, स्वेटर और जूतों के लिए फिर होगा भुगतान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

यूनीफार्म, बैग, स्वेटर और जूतों के लिए फिर होगा भुगतान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश के बेसिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें शैक्षिक सत्र 2022-23 में भी यूनीफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदने के लिए धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग प्रति छात्र-छात्रा 1100 रुपये का भुगतान कर रहा है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। निर्देश है कि धनराशि बैंक खातों में भिजवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दें।यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2021-22 में पहली बार कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदने के लिए धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी गई थी। अब नए शैक्षिक सत्र में भी धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए खातों को आधार से जोड़ा जाना जरूरी है।प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे 20 मई तक धन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्देश है कि विद्यालयों में भी नव नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। वहीं पहले से पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नवीनीकृत कराया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks