
रुपयों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बड़ा गांव में कारीगर से 5 हजार रुपये छीनने का विरोध करने पर 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 3 घायल। पूरा मामला थाना लोधा क्षेत्र अंतर्गत बड़े गांव का है जहां कारीगर को 5 हजार रुपये देने के बाद ग्रामीण युवक द्वारा छीनने का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा गया जहां तीनों की हालत को नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चोखे लाल पुत्र लेखराज निवासी बड़ा गांव के रहने वाले हैं और गांव में ही हलवाई की दुकान चलाते हैं। और मौजूदा प्रधान है घायलों के बताए अनुसार जब चोखे लाल ने अपनी हलवाई की दुकान पर कार्य करने वाले युवक को ₹5000 दिए थे। वहीं कारीगर युवक पैसे लेकर घर जा रहा था इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने कारीगर से 5 हजार रुपये छीन लिए जिसका चोखेलाल ने विरोध किया। वहीं विरोध करने पर दूसरे पक्ष द्वारा चोखे लाल पुत्र लेखराज, सोनू पुत्र अमर सिंह, व चंचल पुत्र चोखेलाल के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जेएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल भूरा पुत्र हरदयाल सिंह जगन पुत्र हरपाल सिंह पुनीत पुत्र नंदकिशोर प्रेमवती पत्नी लाइक राम का डॉक्टरी परीक्षण कराकर पुलिस थाने ले गई साथ ही पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।