
एटा– जनपद के विवेचकगणो को विवेचना संबंधी बिंदुओं/वैज्ञानिक तरीकों की गहन जानकारी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से वर्चुअल क्लासेज के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण।
आज दिनांक 14.03.2022 को श्री सुजीत पांडे अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर, डॉ निवेदिता सिंह वैज्ञानिक अधिकारी, डॉ पंकज श्रीवास्तव एफएसएल सागर मध्य प्रदेश, व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अधिकारी श्री अनिल कुमार राणा द्वारा वर्चुअल क्लास के माध्यम से जनपद के विवेचक गणों को विवेचना संबंधी बिंदुओं/वैज्ञानिक तरीकों की गहन जानकारी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेहलता , क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह, क्षेत्र अधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर एवं शहरी ग्रामीण थानों के 10- 10 विवेचक तथा क्राइम ब्रांच के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।