भाजपा को वोट देना बना धुनाई और लूटपाट का कारण

एटा/जलेसर- कृषि प्रधान देश में महँगाई, बेरोजगारी से जूझता गरीब मजदूर हो या भ्र्ष्टाचार की पीड़ा से जूझता पीड़ित या फिर आवारा पशुओं से बढ़ी किसानों की किल्लत, प्रदेश में इन सभी समस्याओं से सरकार की फजीहत कम नहीं हो रही है वहीं बदलाव की आस लगाये बैठी जनता को मिलने लगे ये रुझान।
मामला थाना शकरौली अंतर्गत गाँव धर्मपुर चौराहे का है, जहाँ पीड़ित सुधीर सिंह के अनुसार बाजार से गल्ला बेचकर आये साथी किसान मानवेन्द्र सहित दोनों किसानों को सूचना मिली कि तुम्हारे खेतों में आवारा पशु गेहूँ की फसल खारहे हैं तभी दोनों किसान सायं 7 बजे करीब खेतों पर पशुओँ को जंगल की तरफ खदेड़ने गए, तभी करथिनी के कुछ लोग चौराहे पर शराब के नशे में पहले से घात लगाए चाउमीन की दुकान पर बैठे थे कि आनन फानन में दोंनो किसानों के ऊपर गली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर किसानों से मारपीट की साथ ही लूट मार कर भागने में सफल रहे। जिसकी तहरीर कोतवाली शकरौली में दी गयी है उपरोक्त किसान के अनुसार अपनी जिंदगी खतरे में बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।