
सड़क हादसे में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गभाना क्षेत्र में महरावल जीटी रोड पर 2 दिन पूर्व पैदल जा रहे राहगीर से बाइक टकरा जाने के बाद छात्र समिति दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2 छात्राएं घायल थी। जानकारी के अनुसार बन्नादेवी के सारसौल भाईजी नगर निवासी मुकेश जादौंन का 17 वर्षीय बेटा भरत जादौंन 9 वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह जिरौली डोर स्थित एक स्कूल से अपनी बड़ी बहन खुशी व उसकी दोस्त 18 वर्षीय प्रेरणा पुत्री हरिओम उपाध्याय निवासी शिव शक्ति नगर खैर बायपास बन्नादेवी के साथ परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर महरावल के पास पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क पार कर रहे रामनिवास पुत्र लोकमन शर्मा निवासी अंडला, खैर से टकरा गई। हादसे में रामनिवास के अलावा बाइक सवार भाई-बहन व उसकी दोस्त घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने 40 वर्षीय रामकिशन व भरत को मृत घोषित कर दिया था। जबकि घायल खुशी और प्रेरणा का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था जहां उपचार के दौरान आज 18 वर्षीय प्रेरणा उपाध्याय ने दम तोड़ दिया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।