सावधानी और जागरूकता से ही सुरक्षा- अंकिता सक्सैना
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हुआ सुरक्षा वारियर्स कार्यक्रम

एटा।महिलाओं के सशक्तिकरण पर ही देश व समाज का अस्तित्व निर्भर है। लेकिन सुरक्षा के लिए आपकी सावधानी और अधिकारों के प्रति जागरूकता भी बहुत जरूरी है। यह कथन महिला कल्याण अधिकारी अंकिता सक्सैना ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में चल रहे महिला जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर नगर के निधौली रोड स्थित मायादेवी रामचन्द्र आर्य कन्या जूनियर हाईस्कूल में सुरक्षा वारियर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स देते हुए महिला कल्याण अधिकारी ने बताया, कि अपने घरों में रसोईया अथवा नौकर रखने से पूर्व उनका पुलिस वैरिफिकेशन जरूर करा लें। यात्रा करते समय गाड़ी का नम्बर और मोबाईल से अपनी लोकेशन अपने स्वजनों के साथ साझा करें। इसके अलावा उन्होने सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी भी छात्राओं को दी। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीरसिंह यादव, जिला समन्वयक पूजा मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर मेनेजर ललितासिंह, प्रधानाचार्य आभा वर्मा, नंदिनी गोस्वामी, अमन, अंकित कुमार, सुधीर कुमार एंव स्कूली छात्राऐं मौजूद रहीं।