दाऊजी मंदिर छिपैटी में भक्तों ने खेली ठाकुर जी के संग होली

अलीगढ़।महानगर के सुप्रसिद्ध दाऊजी महाराज के मंदिर में भक्तों ने ठाकुर जी के संग खूब होली खेली।यहां पर प्रमुख समाजसेवी और दाऊजी मंदिर के भक्त भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस अवसर पर सीमा वार्ष्णेय टॉफी,अंशु वार्ष्णेय,नीता वार्ष्णेय,ऊषा वार्ष्णेय,रीना बाला औऱ मीना वार्ष्णेय ने अपने भजनों के माध्यम से फ़ागुन का खूब रंग जमाया साथ ही यहां भक्तों ने फूलों की होली भी खेली।