प्रदेश स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में एएमयू की पहली छात्रा खुशी चौधरी करेंगी प्रतिभाग

प्रदेश स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में एएमयू की पहली छात्रा खुशी चौधरी करेंगी प्रतिभाग

प्रतियोगिता के लिए जनपदीय कुश्ती  टीम में हुआ चयन

अलीगढ़।महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक एवं बालिका जनपदीय कुश्ती टीम के चयन की प्रतियोगिता संपन्न हुई।इस दौरान यहां परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित बालिका वर्ग के 50 किलो वर्ग भार में एएमयू की खुशी चौधरी,53 किलो वर्ग भार में खुशी राजौरा,55 किलो वर्ग भार में कुमारी नीरज,57 किलो वर्ग भार में कुमारी सुरक्षा एवं 62 किलो वर्ग भार में कुमारी सृष्टि तथा बालक वर्ग में 57 किलो वर्ग भार में दीपक चौधरी,61 किलो वर्ग भार में भरत तोमर,65 किलो वर्ग भार में रोहित कुमार,70 किलो वर्ग भार में समीर,74 किलो वर्ग भार में अजहरुद्दीन,79 किलो वर्ग भार में लकी चौधरी,86 किलो वर्ग भार में परमवीर,92 किलो वर्ग भार में रितिक सैनी का चयन किया गया।वहीं सभी चयनित कुश्ती खिलाड़ी 21 से 23 मार्च 2022 को प्रदेशीय कुश्ती एसोसिएशन द्वारा मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अलीगढ़ की ओर से प्रतिभाग करेंगे साथ ही इस टीम के मैनेजर जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा एवं प्रशिक्षक राकेश चौधरी होंगे।आपको बता दें कि पिछले दिवस संपन्न हुए कुश्ती चयन में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह ने संयुक्त रूप से महिला कुश्ती प्रतिभागियों का हाथ मिलवा कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया।वहीं इस अवसर पर मजहर उल कमर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के बढ़ावे के नाम पर खेल में व्यवसाय करने वालों से खिलाड़ी बचें तथा शक्ति बढ़ाने के लिए शक्ति वर्धक दवा का सेवन ना कर प्रकृति द्वारा मिलने वाले आहार का सेवन कर कठोर अभ्यास करें।मजहर ने जिला कुश्ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं निर्णयकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है कि एएमयू की छात्रा खुशी चौधरी का प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जनपदीय टीम में चयन से एएमयू में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं में कुश्ती के प्रति रुझान बढ़ेगा।इस दौरान निर्णायक मंडल में राकेश चौधरी एवं पवन चौधरी रहे तथा अतिथियों के रूप में शीलू चंदेल,सागर सिंह तोमर,राम प्रकाश शर्मा,प्रेम कुमार,करन नागर,अर्जुन नागर आदि लोग उपस्थित रहे जबकि संचालन जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा द्वारा किया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks