जिला कलेक्ट्रेट पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

जिला कलेक्ट्रेट पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

अलीगढ़।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे.उपस्थित रही और उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अनन्ता मेगा इवेंट कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तुलसी का पौधा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। रतन प्रेम डीएवी बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देवी स्वरूपा आदि शक्ति के रूप पर गीत एवं भाव नृत्य प्रस्तुत किया।वहीं कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र की बालिकाओं ने बेटियों को कोख में मारने वाले हत्याओं के विरूद्ध बेटियों के गुणों का गीत एवं भाव नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सुनीता गुप्ता एसोशिएट प्रोफेसर, मनीषा यादव,शर्मीला शर्मा प्रधानाचार्या टीकाराम कन्या विद्यालय,उमा रानी, पूजा वार्ष्णेय,गीता वार्ष्णेय,संध्या बघेल,वंशिका मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए जबकि इस कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन अर्चना फौजदार द्वारा किया गया।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मानित किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks