अलीगढ़ महानगर में चार मई तक लागू रहेगी धारा 144 – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ महानगर में चार मई तक लागू रहेगी धारा 144 – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आगामी त्योहारों को देखते हुए एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने महानगर में सात मार्च से चार मई तक धारा 144 लागू कर दी है। डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि आगामी त्योहार 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली, 19 शबे बरात, 2 अप्रैल चेटी चंद्र जयंती, 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राजा जयंती, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को को डॉ भीमराव अंबेडकर एवं महावीर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 16 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे, 17 अप्रैल को चंद्रशेखर जयंती, 18 अप्रैल को ईस्टर मंडे, 29 अप्रैल 2022 को जमात- अल-विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार, 3 मई को ईद-उल-फितर, परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर सात मार्च से चार मई 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी। तहसीलों, निकायों व नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर प्रचार कराएं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks