
छात्र का बैग लूटकर भागे बदमाश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गांधीपार्क रोडवेज बस स्टैंड से अतरौली के छात्र का बैग लूटने वाले दो शातिरों को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित घटना के बाद मीनाक्षी पुल के नीचे रुपयों को बांट रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया गया है।सीओ मोहसिन खान ने बताया कि अतरौली के ग्राम खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी दीपक कुमार वर्तमान में आगरा के एक कालेज में पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह रविवार शाम को आगरा से अलीगढ़ आए थे। बस अड्डे पर जैसे ही वह बस से उतरे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका पिट्ठू बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में मोबाइल व अन्य कागजात थे।घटना को लेकर एसआइ डा. अमित सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार व सिपाही गुड्डन सिंह की टीम ने दो आरोपितों को देर रात दबोच लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपितों में महफूज नगर निवासी चांद खां व हाथरस के लाला का नगला निवासी जमील हैं। आरोपितों से बैग, मोबाइल, अन्य कागजात व दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं। चांद खां पर पहले भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था।