आरओ, एआरओ शान्तिपूर्ण एवं त्रुटिविहीन मतगणना सम्पन्न कराएं – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आरओ, एआरओ शान्तिपूर्ण एवं त्रुटिविहीन मतगणना सम्पन्न कराएं – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मतदान के बाद मतगणना कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने की कवायद तेज हो गयीं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिये आरओ, एआरओ एवं सहायक एआरओ को प्रशिक्षित किया गया। डीईओ ने प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 अब अपने अन्तिम एवं निर्णायक दौर में आ गया है। उन्होंने त्रुटिविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना कराने के लिए आरओ एवं एआरओ को निर्देश दिये।मास्टर ट्रेनर्स शाहबुद्दीन ने ईवीएम-वीवीपैट एवं पोस्टल बैलेट से होने वाली मतगणना को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति एवं पहचान के सम्बन्ध में बारीकी से प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि 500 पोस्टल बैलेट तक की गणना आरओ टेबिल पर एवं अधिक होने पर अतिरिक्त टेबिल की व्यवस्था की जाएगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गणना की जाएगी और इसके पश्चात ईवीएम की गणना आरम्भ होगी। एक राउण्ड पूरा होने के पश्चात ही दूसरे राउण्ड की मतगणना शुरू की जाएगी। आरओ चक्रवार मतगणना का परिणाम ब्लैक बोर्ड पर प्रदर्शित कराएंगे। मतगणना सम्पन्न होने के पश्चात सभी कन्ट्रोल यूनिट को उनके सम्बन्धित केरिंग केस के भीतर रखा जाएगा।मतगणना के पश्चात अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्ण सावधानी के साथ ईवीएम को दोबारा सील किया जाएगा ताकि मतदान का परिणाम डिलीट न हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, सभी 07 आरओ, 14 एआरओ एवं 38 सहायक एआरओ व मास्टर ट्रेनर के0डी0 राजपूत उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks