संपत्ति में हिस्सा न देने पर पत्नी व बेटे ने व्यक्ति के साथ की मारपीट – रिपोर्ट शुभम शर्मा

संपत्ति में हिस्सा न देने पर पत्नी व बेटे ने व्यक्ति के साथ की मारपीट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना कोतवाली नगर के क्षेत्र घास की मंडी में संपत्ति में हिस्सा न देने पर व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी व उसके बड़े बेटे ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उसको घायल कर दिया, घायल द्वारा मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराते हुए दोनो के खिलाफ तहरीर देकर अपनी शिकायत कर दी, वही पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए घायल व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया और मामले में कार्यवाही की बात कही वहीं घायल व्यक्ति रजा खान पुत्र युसूफ खान ने जानकारी देते हुए बताया की उसके चार बेटे हैं और सबसे बड़ा बेटा उसकी संपत्ति को जबरदस्ती हड़पना चाहता है जिसमें स्वयं उसकी पत्नी भी शामिल है वही आज जब वह चाय की होटल पर बैठा था तभी उसका बड़ा बेटा उसको बुला कर घर ले गया और घर पहुंच कर जबरन संपत्ति का हिस्सा मांगने लगा और किसी कागजों पर साइन करवाने का प्रयास किया उसके द्वारा विरोध किया गया तो उसकी पत्नी ने पीछे से उसके हाथ पकड़ लिए और उसके बेटे हैं ताबड़तोड़ उसके साथ मारपीट कर दी घायल का आरोप है कि उसके बेटे ने गाड़ी की चाबी व क्रिकेट बैट से उस पर हमला किया जिसके चलते उसके सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं जिसको लेकर उसके द्वारा थाने जाकर बेटे व अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है पुलिस ने उसको आश्वासन दिया है कि वे मामले में कार्यवाही करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks