खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर कॉल करें – रिपोर्ट शुभम शर्मा

खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर कॉल करें – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी क्राइम/साइबर मोहसीन खान द्वारा थाना गाँधीपार्क क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में साइबर जागरुकता संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी विद्यार्थीयों को वर्तमान समय मे होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे- लोन एप के माध्यम से फोन का एक्सेस लेकर पैसे माँगना,परिचित बनकर रुपये खाते में डलवाने का बहाना बनाकर ठगी करना, लॉटरी व उपहार का लालच देकर ठगी करना, मोबाइल फोन सिम को अपडेट करने के बहाने से बैंक खाते व अन्य की जानकारी लेकर ठगी करना, गूगल पर कस्टमरकेयर का नम्बर सर्च कर बात करने पर ठगी होना, फेसबुक व व्हाट्सएप पर दोस्ती कर तथा वीडियो काल के द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना, ओ0एल0एक्स0 तथा फेसबुक पर सामान बेचने व खरीदने के बहाने से ठगी करना जैसे साइबर अपराधों के बारे मे जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध से बचने के तरीके जैसे किसी भी अंजान नम्बर से परिचित बनकर आने वाली फोन कॉल को पहले अपने फोन से उक्त परिचित के नम्बर पर बात कर लेने से इस प्रकार की घटना से बचा जा सकता है तथा अपने मोबाइल फोन सिम को कभी भी आनलाइन अपडेट करवाने वाली फोन कॉल से बचे। यदि कभी भी आपको किसी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर की आवश्यकता होती है तो सदैव उस कम्पनी की अपनी वास्तविक मेल साइट पर ही जाकर फोन कॉल नम्बर प्राप्त करें। इस प्रकार वर्तमान समय मे होने वाली साइबर अपराध की घटनाओं से बचा जा सकता है। यदि साइबर अपराध की घटना हो जाती है तो इसकी सूचना तुरन्त साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर करें तथा इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर करने के बारे मे भी बताया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks