चार साल के मासूम की हत्या कर शव भूसे में दबाया,रिपोर्ट योगेश मुदगल

चार साल के मासूम की हत्या कर शव भूसे में दबाया
एटा – जलेसर। थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम की हत्या कर शव भूसे में दबा दिया गया। वह शनिवार सुबह 11 बजे लापता हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। पड़ोस के ही एक मकान में शाम को शव मिलने पर परिजन में चीत्कार मच गया।
गांव मोइद्दीनपुर निवासी देवसरन ने बताया वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
शनिवार को मजदूरी करने गया था। इस दौरान पत्नी वेदवती पशुओं के लिए चारा लेने खेतों पर गई थी। पड़ोस के पोकपाल की बेटी की शादी के बाद विदाई हो रही थी। इस दौरान चार वर्षीय पुत्र साहिल लापता हो गया। विदाई होने के बाद तक पुत्र घर नहीं आया। घर पहुंचने पर अन्य बच्चों ने पत्नी को जानकारी दी। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने बताया कि घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर गांव निवासी दलवीर का मकान है। जिसमें कोई रहता नहीं है, भूसा भरा हुआ है। शाम करीब साढ़े चार बजे दलवीर की पत्नी सुनीता भूसा लेने लिए मकान में गई। इस दौरान भूसे मे उसे साहिल का शव मिला। देवसरन का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। लेकिन बेटे की किसी ने हत्या की है।

जेब में मिली पर्ची
चार वर्षीय मासूम के पहने हुए कपड़ों की पुलिस ने तलाशी ली। उसकी जेब से पुलिस को एक पर्ची मिली। इस पर्ची पर कई लोगों के नाम लिखे हैं। इस पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
मासूम के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। भूसे में बच्चा दवा मिला महिला द्वारा उसको निकाला गया। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
शंभूनाथ, थाना प्रभारी जलेसर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks