एटा: चीते ने दो लोगों पर हमला कर फैलाई दहशत, पकड़ने के लिए बुलाई गई वन विभाग की टीम

एटा: चीते ने दो लोगों पर हमला कर फैलाई दहशत, पकड़ने के लिए बुलाई गई वन विभाग की टीम

एटा – गांव में चीता आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। चीते के हमले से घायल हुए एक युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा मामूली घायल है।
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला समल में रविवार सुबह न जाने कहां से चीता आ गया। इसने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। चीते को देख गांव के लोग दहशत में आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।
गांव नगला समल में पहुंची पुलिस
गांव नगला समल में पहुंची पुलिस –
मौके पर पहुंची पुलिस
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला समल में रविवार सुबह चीते को देख लोग हैरान रह गए। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि गांव में ये आफत कहां से आ गई। जब तक ग्रामीण चीते की आवक के चलते सतर्क होते, चीते ने दो लोगों पर हमला कर दिया, जिनमें से एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा मामूली घायल है। गांव वालों ने पुलिस को और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम चीते को पकड़ने में असहाय बनी हुई है। वन विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि टीम को एकत्रित किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks