
अचूक चक्रव्यूह की तरह हो रही मतगणना की तैयारी, 10 मार्च पर टिकी नजर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सूबे में चुनावी शोर मतगणना में बदलने लगा है। 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होने के बाद से सभी की नजर 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर थी। मतगणना में छह दिन रह गए हैैं। प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं और पार्टियां मतगणना की तैयारी में जुट गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व रालोद समेत सभ दल अचूक चक्रव्यूह की तरह मतगणना की तैयारी कर रही हैैं। सभी ने एजेंट बनाने शुरू कर दिए हैं।मतगणना की तैयारी के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अनुसार हर टेबल पर प्रत्याशी के एजेंट तैनात किए जाएंगे। मतगणना से दो दिन पहले एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पदाधिकारियों के साथ बैठकें शुरू हो गई हैं।ईवीएम स्ट्रांग रूम के सामने पदाधिकारी बैठाने वाली बसपा मतगणना को लेकर सतर्क है। जिलाध्यक्ष रतनदीप ने बताया कि निष्पक्ष मतगणना निर्वाचन आयोग व पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व स्कैनिक टेबल पर हमारे एजेंट मतगणना पर नजर रखेंगे। प्रत्याशियों की तरफ से आवेदन रिटर्निंग अफसरों को देने शुरू कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि पहले बैलेट पेपर के मतों की गणना की जाए, पहले ऐसा ही होता रहा है।