आपराधिक छवि वाले नहीं बनेंगे मतगणना – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आपराधिक छवि वाले नहीं बनेंगे मतगणना – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दस मार्च को धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना के लिए चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट की सूची जिला प्रशासन स्तर से तलब कर ली गई है। इन्हें मतगणना एजेंट बनाने से पहले इनके चरित्र का पुलिस स्तर से सत्यापन कराया जाएगा। हालांकि मतगणना के लिए किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को एजेंट नहीं बनाया जाएगा। मतगणना में सांसद, जनप्रतिनिधि या किसी तरह की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति भी एजेंट नहीं बनाए जाएंगे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसरों एवं प्रभारी अधिकारियों को मतगणना के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभावार मतगणना के लिए चिह्नित स्थान पर नक्शे के अनुसार फ्लैक्स, बैरिकेडिंग, साउंड, जाली एवं स्टील सीट से कवर्ड, मतगणना स्थल पर प्रेक्षकगण, जिलाधिकारी कक्ष, मीडिया सेंटर, चिकित्सा कैंप एवं निर्वाचन कार्यालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल एवं डाक मतपत्रों की गिनती के लिए चार-चार टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग के लिए टेबल का निर्धारण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि खैर विधानसभा में डाक मतपत्रों की स्कैनिंग के लिए चार, बरौली में एक, अतरौली में दो, छर्रा, कोल व शहर में एक-एक, इगलास में चार टेबल लगायी जाएंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks