जयनगर (बिहार)_मिथिलांचल के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी चेतना के संवाहक साहित्यकार सुकवि श्री महावीर प्रसाद मस्करा जी का शताब्दी समारोह!

इस अवसर पर महाकवि की काव्यकृति #टीस का लोकार्पण हिन्दीसाहित्य के मूर्धन्य साहित्य कार कवि डॉ. बुद्धिनाथ जी मिश्र ने किया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमल कांत झा ने और सफल संचालन श्री सुमन शर्मा और सुकवि विमल मस्करा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर एक सुरुचि पूर्ण कविसम्मेलन भी संपन्न हुआ! मैथिली कवि अजीत आज़ाद के साथ दीपनारायण सिंह , पूर्व मंत्री राम लखन रमन सहित
आदरणीय अग्रज बुद्धिनाथ मिश्र और प्रयागराज से प्रसिद्ध गीतकार श्री शैलेन्द्र “मधुर” ने अपनी रचनाओं से इस सारस्वत यज्ञ को पूर्ण किया। मुझे भी इस काव्य यज्ञ में आहुति देने का पुण्य का अवसर देने के लिए आयोजन समिति और पूज्य मस्करा जी के सुयोग्य सुपुत्र #श्रीबिमलमस्करा जी का विशेष आभार!!