बाइकसवार हमलावरों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाइकसवार हमलावरों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – क्वार्सी क्षेत्र के निशात बाग में बाइकसवार हमलावरों ने घर के सामने खड़े 20 वर्षीय शहबाज पुत्र सलीम को गोली मार दी। गोली लगने ने गंभीर रूप से घायल हुए शहबाज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शहवाज का रिश्ता 6 नंबर गली जीवनगढ़ की एक युवती से रिश्ता तय हो गया था। उस युवती के एक युवक से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसको लेकर रंजिश बाजी चल रही थी। परिजनों ने फुरकान और एक अज्ञात युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks