महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का निधन,क्रिकेट जगत में शोक

महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का निधन,क्रिकेट जगत में शोक

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर व स्पिन के जादूगर शेन वार्न का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और महान लेग स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वार्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुबह ही ट्वीटर पर साथी क्रिकेटर के मौत पर जताया था दुःख फिर कुछ समय बाद हुई मौत। वर्ल्ड क्रिकेट ने अपने एक दिग्गज क्रिकेटर को खो दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर बल्लेबाज रॉड मार्श का निधन हो गया। रॉड मार्श 74 साल के थे। रॉड मार्श के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। बता दें कि रॉड मार्श जिंदगी और मौत के बीच बहुत मुश्किल लड़ाई लड़ रहे थे। वह काफी समय से कोमा में थे। इसी बीच महान लेग स्पिनर शेन वार्न की मौत की खबर से क्रिकेट जगत स्तब्ध है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks