
कांवर लेकर आ रहे कावड़िया को टाटा मैक्स ने रौंदा मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अतरौली क्षेत्र के गांव गयासपुर निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र भीमसेन सोमवार की शाम रामघाट से कांवर लेकर अपने घर आ रहा था। भोले जी पर जल चढ़ाने के लिए जैसे ही वह अतरौली क्षेत्र महल पुर पर पहुंचा ही था। कि पीछे से आ रही टाटा मैक्स ने पैदल चल रहे। कांवडिया को रौंद दिया जिसकी कुछ देर तडफने के बाद मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में मिले पति से परिवार जनों को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। जहां ओमप्रकाश प्रधान मृतक के बड़े भाई ने अपने भाई के रूप में पहचान कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी दीपमाला दो बेटों को रोते बिलखते हुए छोड़कर चला गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।