चार वर्ष पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित दो अपराधी गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चार वर्ष पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित दो अपराधी गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आवेदक लल्लन कुमार निवासी ग्रेटर नोएडा ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि मेरी मो0सा0 पल्सर UP 16 BY 0901 का जनपद अलीगढ़ में मेरे वाहन के 6 चालान हुये हैं जबकि में विगत 2-3 वर्षो से अलीगढ़ नहीं आया हूँ कोई अन्य व्यक्ति मेरे वाहन का नम्बर अपने वाहन पर डालकर चला रहा है । जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को HOT-LIST सिस्टम में ADD किया गया। वाहन संख्या UP16 BY 0901 को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम द्वारा तस्वीर महल चौराहा से पकड़कर उक्त वाहन का इन्जन नम्बर डालकर सर्च किया गया तो इन्जन नम्बर से वाहन संख्या UP 14 DK 1582 निकल कर आया, जिसके बाद वाहन संख्या UP 14 DK 1582 के वाहन स्वामी से फोन कर जानकारी की गयी तो वाहन स्वामी द्वारा अवगत कराया कि मेरा वाहन वर्ष 2018 में चोरी हुआ था, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 1798 थाना इन्द्रापुरम,गाजियाबाद में पंजीकृत है । उक्त वाहन को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना सिविल लाइन को सुपुर्द किया गया। विदित है कि एसएसपी अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा लूट-चोरी हुए वाहनों के डाटा को HOT-LIST सिस्टम में ADD करने हेतु प्रभारी इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूर्व में ही निर्देश दिए गए हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks