शराब पीकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर घर में आग लगाने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार

*एटा ~ कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, करीब दो दिन पूर्व शराब पीकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर घर में आग लगाने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार।*

र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करके घर में आग लगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना:-* दिनांक 10.06.2020 को वादिया श्रीमती साधना देवी पत्नी सुरेश यादव निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा सूचना दी गई कि वादिया का पति आये दिन शराब पीकर उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। दिनाँक 08-06-2020 को वादिया के पति ने दोपहर दो बजे शराब पीकर वादिया के साथ मारपीट की और मकान में आग लगा दी। जिससे घर का सारा सामान जल गया। यदि वादिया और उसके बच्चे घर से बाहर नहीं निकलते तो उनके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 366/2020 धारा 323, 436, 506 व 427 भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* दिनांक 11.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0स0- 366/2020 धारा 323, 427, 436 व 506 भादवि* में नामजद वांछित अभियुक्त सुरेश चंद पुत्र गोपाल सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को आवास विकास कॉलोनी तिराहे पर बने मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1. सुरेश चंद पुत्र गोपाल सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks