नाले में नग्‍न अवस्‍था में मिले शव की शिनाख्त को जांच में जुटी पुलिस – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नाले में नग्‍न अवस्‍था में मिले शव की शिनाख्त को जांच में जुटी पुलिस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ – महुआखेड़ा क्षेत्र के सुखरावली मोड़ पर नाले में नग्न अवस्था में युवक के शव की 10 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहले आसपास के जिलों में तस्वीरें भेजी थीं। सार्वजनिक स्थानों पर पेंफ्लेट भी चस्पा किए थे। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिलने पर अब आसपास के जिलों में टीमें भेजी गई हैं। हालांकि कोई सफलता नहीं मिल सकी है।महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के सुखरावली मोड़ पर बिजलीघर के सामने 19 फरवरी की सुबह सात बजे एक राहगीर ने शव पड़ा देखा। नाले में पानी कम होने के चलते शव ऊपर की तरफ ही था। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया गया। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया। सड़क पर खून के निशान थे। शव भी नग्न अवस्था में था। फोरेंसिक की टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त को लेकर काफी प्रयास किए। इसके लिए इंटरनेट मीडिया पर युवक की तस्वीरें साझा की गईं। आसपास के जिलों में तस्वीरें भेजी गईं। लेकिन, रेंज के किसी थाने से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए। लेकिन, फिर भी कोई सुराग नहीं मिल सका। अब टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं। इनमें एटा, मैनपुरी, कासगंज शामिल हैं। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा सुनील कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया पर सहारा लिया गया था। लेकिन, अभी तक कई सुराग नहीं मिल सका है। आसपास के जिलों एटा, मैनपुरी, कासगंज आदि में टीमें भेजी गई हैं। प्रयास है कि जल्द से जल्द शव की शिनाख्त हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks