राम नगरी में गूंज रहे भोलेनाथ के जयकारे,लाखों श्रद्धालुओं से पटी अयोध्या

अयोध्या। राम नगरी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लाखों श्रद्धालुओं अयोध्या पहुंचे। जहां सरयू में स्नान कर भगवान शिव के प्राचीन स्थल नागेश्वर नाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजा-पाठ करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। थोड़ी देर शाम भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी। जिसमें भक्त बाराती बनकर डीजे की धुनों पर नाचते गाते सड़कों पर निकलेंगे।हिंदू धर्म की रीति रिवाज में महाशिवरात्रि पर्व का बड़ा ही महत्व है इस दिन बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव की आराधना और अभिषेक करते हैं तो वहीं महिलाएं अपने पति के दीर्घायु सब परिवार की कुशलता के लिए व्रत भी रखती हैं। और ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव माता पार्वती के बीच विवाह हुआ था। इसी दिन से इस पवित्र बंधन की परंपरा को आज भी लोग निभाते हैं। आज देश दुनिया में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। तू ही राम नगरी अयोध्या में इस पर्व को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मनाने के लिए पहुंचे हैं। और सरयू के किनारे स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक बार फिर अयोध्या की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है नगर में होने वाली सभी प्रवेश मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। तो वही सरयू घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर भीड़ भाड़ को देखते हुए भारी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था तैनात लोग भगवान भोलेनाथ और जय श्री राम के जयकारे के साथ मंदिरों में पूजन अर्चन कर रहे हैं।
नागेश्वरनाथ मंदिरों में दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने कहा कि आज महाशिवरात्रि का पर्व है और हमारे लिए सुबह ही सौभाग्य की बात है कि आज यहां पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं आज के दिन हम लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं शाम को यहां से बारात निकलता है जिसमें हम लोग शामिल होते हैं अब पूरे रस्मो रिवाज के साथ आज के दिन को हम लोग बनाते हैं। कहा कि आज हम लोग व्रत रखकर भगवान से अपने पति के दीर्घायु की कामना भी की है।