एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाक्रमानुसार* दिनाँक 01.03.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त उदयवीर उर्फ उधव को हरसिंगपुर में मड़िया को जाने वाले रास्ते से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0- 50/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- उदयवीर उर्फ उधव पुत्र प्रेमराज निवासी हरसिंहपुर थाना अलीगंज एटा।

बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस जिंदा(315 बोर)।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-

  1. उपनिरीक्षक ललित कुमार
  2. आरक्षी 1212 संत कुमार
  3. आरक्षी 1345 मनीष कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks